Home Safety Lights घर की सुरक्षा बढ़ा सकती हैं मोशन सेंसर लाइट्स, घर पर कदम रखते ही थर-थर कांप उठेगा शातिर से शातिर चोर

Khabarwala 24 News New Delhi : Home Safety Lights आजकल काफी आम हो गई हैं चोरी की घटनाएं। ऐसे में अपने घर की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। मोशन सेंसर लाइट्स आपके घर की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा सकती हैं। इनकी नजर से शातिर से शातिर चोर भी बच नहीं पाएगा और थर-थर कांपने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Home Safety Lights आजकल काफी आम हो गई हैं चोरी की घटनाएं। ऐसे में अपने घर की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। मोशन सेंसर लाइट्स आपके घर की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा सकती हैं। इनकी नजर से शातिर से शातिर चोर भी बच नहीं पाएगा और थर-थर कांपने लगेगा। साथ ही यह बिजली की भी बचत करती हैं। अगर मोशन सेंसर लाइट्स के बारे में नहीं पता तो परेशान मत होइए। हम आपको बताते हैं कि क्या होती हैं और कैसे काम करती हैं ये।

मोशन सेंसर लाइट्स क्या होती हैं (Home Safety Lights)

मोशन सेंसर लाइट्स ऐसी लाइट्स होती हैं जो किसी भी गति को महसूस करती हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति या जानवर इन लाइट्स के दायरे में आता है। ये लाइट्स अपने आप जल जाती हैं। ये लाइट्स आमतौर पर घर के बाहर, गेट या अन्य संवेदनशील जगहों पर लगाई जाती हैं। इन लाइट्स को घर के मेन दरवाजे, गेट, बैकयार्ड, बालकनी, पार्किंग, सीढ़ियों, छत, गार्डन समेत अन्य जगहों पर लगा सकते हैं।

कैसे काम करती हैं ये लाइट्स (Home Safety Lights)

इन लाइट्स में एक सेंसर लगा होता है जो इंफ्रारेड किरणों का उपयोग करके किसी भी गति को महसूस करता है। जैसे ही कोई हलचल होती है। सेंसर एक सिग्नल भेजता है और लाइट्स ऑन हो जाती हैं। ये लाइट्स चोरों को डराने का काम करती हैं। जब कोई चोर आपके घर के पास आता है तो अचानक से जलने वाली लाइट उसे चौंका देती है। ये लाइट्स रात के समय आपके घर के आसपास रोशनी प्रदान करती हैं।

मोशन सेंसर लाइट्स के फायदे (Home Safety Lights)

बिजली की बचत : ये लाइट्स केवल तभी जलती हैं जब कोई हलचल होती है इसलिए आम लाइट्स की तुलना में कम बिजली की खपत होती हैं।
आसान इंस्टॉलेशन : इन लाइट्स को लगाना बहुत आसान होता है। साथ ही ये लाइट्स बहुत किफायती भी होती हैं।
सीसीटीवी कैमरे : घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आप मोशन सेंसर लाइट्स के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगा सकते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News