HMD 4G Feature Phone एचएमडी ने लॉन्च किए दो 4G फीचर फोन, Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी, चला सकेंगे UPI, ये है कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : HMD 4G Feature Phone नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने भारत में दो नए 4G Feature Phone को लॉन्च कर दिया है। इन हैंडसेट को कीपैड फोन भी कहते हैं। इन मोबाइल के नाम HMD 105 4G और HMD 110 4G हैं। 4G कनेक्टिविटी की मदद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : HMD 4G Feature Phone नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने भारत में दो नए 4G Feature Phone को लॉन्च कर दिया है। इन हैंडसेट को कीपैड फोन भी कहते हैं। इन मोबाइल के नाम HMD 105 4G और HMD 110 4G हैं।

4G कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसमें UPI का भी फीचर है, जो यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है। HMD ने इन हैंडसेट में मॉडर्न फीचर्स देने की कोशिश की है। इसमें एंटरटेनमेंट और UPI चलाने की सुविधा है। कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है।

HMD फोन्स के हैंडसेट की कीमत (HMD 4G Feature Phone)

HMD के इन हैंडसेट की कीमत अलग-अलग है। HMD 105 4G की शुरुआती कीमत 2199 रुपये है। यह ब्लैक, सियान और पिंक कलर में आता है। HMD 110 4G की कीमत 2399 रुपये है। यह हैंडसेट टाइटेनियम और ब्लू कलर में आता है। इन हैंडसेट को रिटेल, ईकॉमर्स और HMD.com प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी है।

UPI के लिए मिलेगा प्री लोडेड ऐप (HMD 4G Feature Phone)

UPI सिक्योर ट्रांजैक्शन के लिए इसमें प्रीलोडेड ऐप्स मिलेगा। इन हैंडसेट में 1450mAh की बैटरी, MP3 Player, Wireless FM Radio और 32GB का माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें YouTube, YouTube Music और YouTube Shorts के लिए ऐप दिए हैं। कंपनी ने कहा कि इनकी मदद से आप जब चाहें, तब एंटरटेनेंट का आनंद ले सकते हैं।

HMD स्मार्टफोन, मजबूत डिजाइन (HMD 4G Feature Phone)

इन दोनों हैंडसेट में ड्यूरेबल डिजाइन तैयार किया है। हैंडसेट पर अच्छी ग्रिप मिलती है, जिसकी वजह से वह जल्दी गिरता नहीं है। यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए कंपनी ने 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी दी है। HMD ने हाल ही में दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उनके नाम HMD CREST और CREST Max है। ये दोनों हैंडसेट बजट फोन है। कंपनी ने इसमें थोड़ा अलग डिजाइन देने की कोशिश की है। दोनों हैंडसेट 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News