Disney+ के अगर आप भी हैं यूजर तो लगने वाला है बड़ा झटका! बदल जाएेंगे सितंबर से ये नियम

Khabarwala 24 News New Delhi: Disney+ अगर आप Disney+ यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, Disney+ जल्दी ही पासवर्ड शेयरिंग पर कंट्रोल करने जा रहा है। इसका मतलब है कि आप अपने घर के बाहर किसी और के साथ पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे। द वर्ज की एक हालिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Disney+ अगर आप Disney+ यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, Disney+ जल्दी ही पासवर्ड शेयरिंग पर कंट्रोल करने जा रहा है। इसका मतलब है कि आप अपने घर के बाहर किसी और के साथ पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे।

द वर्ज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने घोषणा की है कि कंपनी इस सितंबर से आपके घर के बाहर लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने के खिलाफ नए नियम लागू कर सकती है?

Disney+ ने क्यों उठाया ये कदम (Disney+)

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि पासवर्ड शेयरिंग को रोकने का ये कदम क्यों लिया गया है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में डिज्नी ने पेड शेयरिंग शुरू करने के अपने प्लान का खुलासा भी किया था। इसके बाद जून के महीने में कुछ देशों में पेड शेयरिंग को लागू भी किया था। डिज्नी सितंबर तक अधिक ग्राहकों को पेड शेयरिंग खरीदने के लिए बोल सकती है? हालांकि, कंपनी इसके लिए कितना एक्स्ट्रा कॉस्ट लेगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

पिछले साल Netflix ने भी शुरू की थी ये सर्विस (Disney+)

नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटेजी को देखते हुए डिज्नी भी ये अप्रोच अपना रहा है। नेटफ्लिक्स ने हर महीने किसी और व्यक्ति को अपने अकाउंट में जोड़ने के लिए एक्स्ट्रा $7.99 का शुल्क लिया था। बता दें कि अक्टूबर के महीने से पासवर्ड शेयरिंग पर रोक के अलावा डिज्नी प्लस, हुलु और ईएसपीएन प्लस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान महंगे हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने भरोसा जताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आएगी। कहा जा रहा है जैसे-जैसे डिज्नी इन बदलावों को लागू करेगा, ग्राहकों को प्लान के रेट में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना होगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News