T20 World Cup 2024 Semi Final रोहित के सेमीफाइनल को लेकर इरादे साफ, अब इंग्लैंड की खैर नहीं…

Khabarwala 24 News New Delhi: T20 World Cup 2024 Semi Final टीम इंडिया ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: T20 World Cup 2024 Semi Final टीम इंडिया ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। वहीं सेमीफाइनल को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने इरादे साफ कर दिए है।

खुलकर खेलने की सभी को दी हिदायत (T20 World Cup 2024 Semi Final)

T20 World Cup 2024 Semi Final ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने क बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि एक टीम के रूप में हमने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जो हम करना चाहते थे हमने वो सब किया। जिससे टीम को अच्छा आत्मविश्वास मिला है। सेमीफाइनल में हम कुछ अलग नहीं करना चाहते, हमें समझना होगा कि हर खिलाड़ी को क्या करना है कैसे प्रदर्शन करना है।

T20 World Cup 2024 Semi Final सभी को खुलकर खेलना है आगे क्या होगा इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हम विपक्षी टीम के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। इंग्लैंड के साथ एक अच्छा मैच होने वाला है और एक टीम के रूप में इस मैच में भी हमारे लिए कुछ नहीं बदलेगा।

रोहित ने खेली थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी (T20 World Cup 2024 Semi Final)

T20 World Cup 2024 Semi Final ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर पिटाई की थी। मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलिया के सबसे सीनियर और खतरनाक गेंदबाज को भी इस मैच में रोहित ने नहीं छोड़ा था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए हिटमैन ने महज 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 7 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए थे। जिसके चलते टीम 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाई थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News