एसजीएफआई के लिए छात्रा धनश्री त्यागी का हुआ चयन

खबरwala 24 न्यूज हापुड़:  राजस्थान के उदयपुर में हुई 33 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा धनश्री त्यागी ने यू-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। छात्रा को अध्यापक व स्वजन ने बधाई दी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़:  राजस्थान के उदयपुर में हुई 33 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा धनश्री त्यागी ने यू-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छात्रा का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। छात्रा को अध्यापक व स्वजन ने बधाई दी है।
धनश्री त्यागी के मामा और अधिवक्ता सनी त्यागी ने बताया कि उनकी भांजी मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है। चार दिन पहले राजस्थान के उदयपुर में 33वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

यह प्रतियोगिता विद्या भारती की संस्था अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कराई गई थी। जिसमें विद्या भारती के 11 राज्यों के विद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। धनश्री त्यागी की माता भाकियू की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा पूनम त्यागी हैं। जबकि, धनश्री के नाना गजेंद्र सिंह त्यागी गांव सबली के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News