Shocking Bike Stunt Video कार और बाइक पर दिखा रहा था स्टंट, एक चूक से निकली स्टंटबाज की हेकड़ी

Khabarwala 24 News New Delhi: Shocking Bike Stunt Video आज के समय में सोशल मीडिया का अपना अलग ही जलवा है। यहां कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान स्टंट वाले वीडियोज पर ही जाता है। जिन्हें लोग ना सिर्फ देखते हैं बल्कि जमकर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Shocking Bike Stunt Video आज के समय में सोशल मीडिया का अपना अलग ही जलवा है। यहां कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान स्टंट वाले वीडियोज पर ही जाता है। जिन्हें लोग ना सिर्फ देखते हैं बल्कि जमकर पसंद भी करते हैं। लेकिन लोग कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान पर खेल जाते हैं। जिसका खामियाजा उनको बाद में भुगतना होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

स्टंट के चक्कर में गवां देते हैं जान (Shocking Bike Stunt Video)

सड़कों पर स्टंट करने के चक्कर में हर साल ना जाने कितने युवा अपनी जान गंवाते हैं पर वो फिर भी नहीं समझ पाते कि बिना सोचे समझे स्टंट करना गलत है। वैसे अगर देखा जाए ज्यादातर सड़क हादसे इसके कारण भी होते हैं, लेकिन आजकल का युवा तो बस फिल्मों को देखकर खुद को एक्टर समझने लगता है और कही भी कभी भी स्टंट करना शुरू कर देते हैं। अब इस स्टंटबाज को ही देख लीजिए जो सड़क पर हीरो बनने की कोशिश कर रहा था लेकिन अंत में उसकी हेकड़ी निकल गई।

वीडियो में यह दिखा (Shocking Bike Stunt Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा है और उसका दूसरा कार पर है और पीछे मौजूद साथी उसका ये वीडियो बना रहे हैं। हालांकि जिस तरह से युवक इस स्टंट को वह अंजाम दे रहा है, इसमें कोई शक नहीं कि एक गलती उसका सारा खेल खत्म कर सकती है। अंत में हुआ भी कुछ ऐसा उसका बैलेंस बिगड़ा और वो सड़क पर एकदम से फ्लैट हो गया। हालांकि हमारे पास वीडियो से जुड़ी सटीक जानकारी नहीं है। इसलिए पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Shocking Bike Stunt Video)

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने कहा कि इसके बाद शख्स बचा या नहीं, इसकी भी जानकारी देनी चाहिए। एक ने कहा कि पक्का शख्स की मौत हो गई होगी। एक ने कहा कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाना इसी वजह से जरूरी होता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News