Vastu Tips For House रोजाना शाम के वक्त पूजा अर्चना करते समय ऐसे जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी खुशहाली और बरकत

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips For House सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते समय दीपक जलाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में रोजाना दीपक जलाने से सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अधिकतर लोग शाम के समय भी घर के मंदिर, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips For House सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते समय दीपक जलाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में रोजाना दीपक जलाने से सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अधिकतर लोग शाम के समय भी घर के मंदिर, द्वार आदि जगहों पर दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डालकर दीपक जलाने से घर में बरकत हमेशा बनी रहती है साथ ही माता लक्ष्मी का भी वास होता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीज़ है।

दीपक के आसान उपाय (Vastu Tips For House)

ज्योतिष अनुसार तिल का संबंध पितरों और शनिदेव से होता है ऐसे में अगर रोजाना शाम के समय तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं और कृपा करते हैं इसके साथ ही शनिदेव का भी आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है और कार्यों में बाधा नहीं आती है।

कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से (Vastu Tips For House)

कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है ऐसे में शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाने से कुंडली का शुक्र मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है और सौभाग्य, सुंदरता व संपन्नता की प्राप्ति होती हैं। लौंग का संबंध राहु और केतु से माना गया है।

तेल में लौंग डालकर जलाये (Vastu Tips For House)

ऐसे में अगर तेल में लौंग मिलाकर जलाया जाए तो इससे राहु के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं और राहु केतु की शुभता कुंडली में बढ़ती है। तेजपत्ते का संबंध भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी से होता है शाम के समय अगर तेल में तेजपत्ता डालकर दीपक जलाया जाए तो भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News