Pagal Baba Temple Vrindavan धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है पागल बाबा का मंदिर, बांके बिहारी की लीला ने जज को बना दिया था संत

Khabarwala 24 News New Delhi : Pagal Baba Temple Vrindavan वृंदावन के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है पागल बाबा का मंदिर। यह मंदिर इस बात का गवाह है कि प्रभु आज भी किसी न किसी रूप में आकर स्वयं अपने भक्तों की सहायता कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाबा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Pagal Baba Temple Vrindavan वृंदावन के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है पागल बाबा का मंदिर। यह मंदिर इस बात का गवाह है कि प्रभु आज भी किसी न किसी रूप में आकर स्वयं अपने भक्तों की सहायता कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाबा एक अदालत के जज थे। उनके सामने गरीब व्यक्ति का केस आया

Pagal Baba Temple Vrindavan जिसमें स्वयं श्री बांके बिहारी जी एक बूढ़े व्यक्ति का रूप लेकर उस व्यक्ति की गवाही देने आए थे। जब बाबा को यह पता चला तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और अध्यात्म में लीन हो गए और ऐसे लीला हुई कि उन्हें पागल बाबा कहा जाने लगा।

बाबा की अथक भक्ति व तपस्या (Pagal Baba Temple Vrindavan)

Pagal Baba Temple Vrindavan वृंदावन में कई सारे मंदिर मौजूद है जिनमें से एक मंदिर पागल बाबा का भी है। पागल बाबा के आश्रम से पहचाना जाता है। एक कथा अनुसार पागल बाबा को एक दिव्य दर्शन प्राप्त हुआ था जिसमें उन्हें कृष्ण को समर्पित एक मंदिर बनाने का निर्देश दिया था।

Pagal Baba Temple Vrindavan एक अन्य किंवदंती में उन्हें एक भटकते तपस्वी के रूप में चित्रित किया गया है जो वृंदावन में बस गए और उनकी अथक भक्ति और तपस्या के माध्यम से उनके चारों ओर एक भव्य मंदिर बन गया। प्रातः यहां पर 7:00 से 12:00 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं और शाम के समय 3:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक खुला रहता है।

मंदिर की वास्तुकला व बनावट (Pagal Baba Temple Vrindavan)

Pagal Baba Temple Vrindavan पागल बाबा मंदिर की वास्तुकला और बनावट की बात करें तो यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है। यहां पर बगीचे पेड़ और ध्यान करने के लिए कई सारी जगह मौजूद है। वृंदावन के सबसे अद्भुत मंदिरों में से एक है और 221 फीट ऊंची 9 मंजिला सफेद संगमरमर की इमारत के रूप में बना हुआ है।

Pagal Baba Temple Vrindavan  मुख्यमंत्री के ठीक सामने कुंड मौजूद है जिसे सुदेवी कुंड कहा जाता है। बाबा की पत्नी का नाम सुदेवी था इसलिए इसका नाम यही रखा गया है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसे ध्यान से देखने पर इसमें सभी धर्म की वास्तुकारिता की झलक देखने को मिलती है।

ऐसा है पागल बाबा का मंदिर (Pagal Baba Temple Vrindavan)

Pagal Baba Temple Vrindavan यह मंदिर 9 मंजिला है जिसमें प्रथम मंजिल पर राधा कृष्ण की सुंदर मूर्ति स्थापित है। इसके सामने छोटा सा मंदिर है जहां पर श्री लीला नंदन ठाकुर यानी पागल बाबा की तस्वीर रखी हुई है। दूसरी मंजिल पर श्री कृष्णा और बलराम जी का मंदिर है यहां पर सुंदर प्रतिमाएं दिखाई देती हैं।

Pagal Baba Temple Vrindavan तीसरी मंजिल पर नदी यशोदा मंदिर है जहां दर्शन करते समय आप श्री कृष्ण को माता यशोदा की गोद में बैठा देख सकते हैं और बगल में नंद बाबा भी बैठे हैं। पांचवी मंजिल पर वामन अवतार मंदिर बना हुआ है। छठवीं मंजिल पर लक्ष्मी नारायण मंदिर मौजूद है जहां हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की सुंदर प्रतिमा है। सबसे ऊपर ओम मंदिर बना है जहां ओम की पूजन की जाती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News