Mehndipur धाम में भव्य बालाजी दरबार,गुरु की रहमत से बदलती है जिंदगी: गुरु सुशांत तोमर

Khabarwala 24 News : Mehndipur: मेहंदीपुर धाम में भव्य बालाजी महाराज का दरबार आयोजित किया गया, जिसमें गुरुदेव सुशांत तोमर के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बालाजी की भक्ति में लीन नजर आए। दरबार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निस्वार्थ सेवा, सच्ची भक्ति और सनातन धर्म के मार्ग पर अग्रसर करना रहा। गुरु की रहमत बरसती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News : Mehndipur: मेहंदीपुर धाम में भव्य बालाजी महाराज का दरबार आयोजित किया गया, जिसमें गुरुदेव सुशांत तोमर के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बालाजी की भक्ति में लीन नजर आए। दरबार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निस्वार्थ सेवा, सच्ची भक्ति और सनातन धर्म के मार्ग पर अग्रसर करना रहा।

गुरु की रहमत बरसती है (Mehndipur)

दरबार के दौरान गुरु सुशांत तोमर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बालाजी महाराज की भक्ति में पूर्ण समर्पण और निस्वार्थ सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से जीवन की कठिनाइयां सरल हो जाती हैं। गुरुजी ने अपने प्रेरणादायक वचनों में कहा कि
“आंधी भी रुक कर रास्ता बदल देती है, जब गुरु की रहमत बरसती है। कुछ लोग खुशनसीब होते हैं, जिनकी जिंदगी गुरु मुख से मिली रहमतों पर चलती है।”

Mehndipur-
Mehndipur-

भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु (Mehndipur)

दरबार के मध्य में गुरुजी द्वारा बालाजी महाराज के सुंदर और भावपूर्ण भजनों का गुणगान किया गया। भजनों की मधुर धुनों और भक्तिरस में डूबे शब्दों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर बालाजी महाराज की सेवा और भक्ति में लीन हो गए।

Mehndipur--
Mehndipur–

गुरुदेव श्री सुशांत तोमर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं को मेहंदीपुर धाम वाले बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन कराए गए। गुरुजी ने स्वयं बाबा के चरणों में उपस्थित होकर भक्तों के संकटों के निवारण हेतु प्रार्थना की तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

गुरुमंत्र प्रदान किया (Mehndipur)

बालाजी महाराज के दर्शन उपरांत दरबार में उपस्थित भक्तों को गुरु मंत्र प्रदान किया गया और उनके जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए सही मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। दरबार को भक्तों द्वारा अत्यंत सुंदर और आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। इस दरबार में हापुड़, बरेली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बदायूं सहित अनेक जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे और गुरुजी द्वारा बताए गए भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News