Maa Vaishno Devi माता वैष्णो देवी की चढ़ाई से मिलने वाली राहत, सीढ़ियों पर खड़े होते ही घंटों की चढ़ाई मिनटों में तय कर पहुंच जाएंगे भवन

Khabarwala 24 News New Delhi : Maa Vaishno Devi आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। माता वैष्णो देवी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। माता के भक्त लंबी चढ़ाई के बाद माता के भवन तक पहुंचते हैं, लेकिन जल्द ही श्रद्धालुओं को लंबी चढ़ाई से मुक्ति मिल जाएगी। जीहां श्री […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Maa Vaishno Devi आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। माता वैष्णो देवी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। माता के भक्त लंबी चढ़ाई के बाद माता के भवन तक पहुंचते हैं, लेकिन जल्द ही श्रद्धालुओं को लंबी चढ़ाई से मुक्ति मिल जाएगी। जीहां श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां वैष्णो देवी भवन परिसर के गौरी भवन क्षेत्र में एक्सीलेटर यानी की स्वचालित सीढ़ियां लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद इच्छुक भक्त सीढ़ियों पर खड़े होकर ही भवन तक पहुंचेंगे। इसके लिए भक्त घंटों की चढ़ाई को मिनटों में तय कर सकेंगे।

भक्तों के लिए कम हो जाएंगी 425 सीढ़ियां (Maa Vaishno Devi)

जम्मू में माता वैष्णों देवी मंदिर में भक्तों को भवन परिसर से गौरी भवन तक पारंपरिक या फिर 425 सीढ़ियों को चढ़कर जाना पड़ता है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इससे राहत ​मिल जाएगी। श्राइन बॉर्ड द्वारा इन सीढ़ियों की जगह पर एक्सीलेटर का काम कराया जा रहा है। ऐसे में भक्त एक्सीलेटर पर एक जगह खड़े होकर ही मंदिर में माता के भवन तक पहुंच जाएंगे। इन्हें लगाने के लिये टेडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

60 से 80 करोड़ खर्च करेगा श्राइन बोर्ड (Maa Vaishno Devi)

श्राइन बोर्ड ने अत्याधुनिक एक्सीलेटर यानी स्वचालित सीढ़ियों को लगावाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 60 से 80 करोड़ का बजट रखा गया है। इसमें टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण होते ही सीढ़ियों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। श्राइन बोर्ड के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धालुओं को एक साल के भीतर यह सुविधा मिल जाएगी, जिससे लाखों भक्तों को लाभ मिलेगा। कटड़ा से छांजी छत रोपवे से लेकर और दूसरी परियोजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है।

करोड़ों की संख्या में भक्तों का आवागमन (Maa Vaishno Devi)

जम्मू में माता वैष्णों देवी मंदिर पर हर करोड़ों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। देश ही नहीं, दुनिया भर से माता रानी के भक्त माथा टेकने वैष्णों देवी के भवन तक पैदल, टैक्सी और घोड़ों से पहुंचते हैं। नवरात्रि से लेकर साल के शुरू होने तक यहां भक्तों की भीड़ में और भी इजाफा हो जाता है। ऐसे में भक्तों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा और ज्यादा दूर तक चढ़ाई से बचाने के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा परियोजना और इंतजाम किये जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News