Ganga Saptami 2024 significance : गंगा सप्तमी कल, घर में नहाते समय बोलें ये मंत्र, मिलेगा गंगा स्नान का फल

Khabarwala 24 News New Delhi : Ganga Saptami 2024 significance इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, मंगलवार को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Ganga Saptami 2024 significance इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, मंगलवार को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर देवलोक में बहने लगी थी।

गंगा स्नान का विशेष महत्व (Ganga Saptami 2024 significance)

गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन गंगा नदी के तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। साथ ही गंगा नदी के तटों पर विशेष आयोजन आदि भी किए जाते हैं। कुछ स्थानों पर तो मेलों का आयोजन भी किया जाता है और विशाल रूप से गंगा आरती की जाती है।

घर बैठे गंगा स्नान का फल (Ganga Saptami 2024 significance)

जो लोग गंगा में स्नान करने नहीं जा सकते वे घर पर ही एक आसान मंत्र बोलकर नहाएं तो उन्हें गंगा स्नान का फल मिल सकता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर पूरी श्रद्धा के साथ गंगा माता का स्मरण करें और नहाते समय नीचे लिखा मंत्र बोलें-

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

मंत्र उच्चार के छिपे फायदे (Ganga Saptami 2024 significance)

गंगा सप्तमी पर ऊपर बताए गए मंत्र को बोलकर स्नान करने से गंगा स्नान का फल तो मिलता ही है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का भी अहसास होता है। आप ये मंत्र रोज स्नान करते समय भी बोल सकते हैं। इससे आपके जीवन में इसका सकारत्मक प्रभाव दिखाई देने लगेंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। संभव हो तो इस दिन जररूतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान भी करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News