Raebareli Lok Sabha Constituency बीजेपी ने Raebareli में क्या किया, Priyanka Gandhi का अमित शाह पर पलटवार, गिनाई कांग्रेस के कामों की लिस्ट

Khabarwala 24 News New Delhi : Raebareli Lok Sabha Constituency रायबरेली के लिये बीजेपी और कांग्रेस के बीच तगड़ी लड़ाई होती दिख रही है। रायबरेली से पहली बार राहुल गांधी मैदान में हैं, जहां बीजेपी उन्हें हराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। खुद अमित शाह मोर्चा संभाले दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Raebareli Lok Sabha Constituency रायबरेली के लिये बीजेपी और कांग्रेस के बीच तगड़ी लड़ाई होती दिख रही है। रायबरेली से पहली बार राहुल गांधी मैदान में हैं, जहां बीजेपी उन्हें हराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। खुद अमित शाह मोर्चा संभाले दिख रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। रविवार को अमित शाह ने रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था, जिसपर अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने पलटवार कर दिया है। प्रियंका गांधी ने अमित शाह से कई तीखे सवाल पूछे हैं।

बीजेपी ने रायबरेली के लिए क्या किया (Raebareli Lok Sabha Constituency)

प्रियंका गांधी ने अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा कि वो बताएं कि बीजेपी सरकार ने रायबरेली के लिए क्या किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने रेल कोच फैक्ट्री, एम्स, निफ्ट, रिंग रोड, 5 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए… हमने एम्स शुरू किया लेकिन उन्होंने इसे बंद कर दिया…उन्होंने रायबरेली के लिए क्या किया?

अमित शाह पर प्रियंका का पलटवार (Raebareli Lok Sabha Constituency)

आगे अमित शाह के आरोपों पर जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो लगातार रायबरेली आती रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा-मैं यहां (रायबरेली) कई बार आई हूं। क्या वह मेरे आने-जाने की कोई लिस्ट रखते हैं?…उन्हें नोट करना चाहिए कि मैं यहां कितनी बार आई हूं।

शाह ने क्या कहा था कल जनसभा में (Raebareli Lok Sabha Constituency)

रायबरेली से भाजपा के उम्मीदवार व राज्‍य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा- “यहां पर कई लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था।

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है? रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुईं गांधी परिवार आया?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News