बीजिंग, 5 सितंबर (khabarwala24)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 सितंबर को दोपहर के बाद पेइचिंग में चीनी जनता का जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि में भाग लेने के लिए आये सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुइक से भेंट की।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सर्बिया ने दूसरे विश्व युद्ध में एशिया और यूरोप में अलग-अलग तौर पर फासीवाद को पराजित करने के लिए भारी बलिदान किया और महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में परिवर्तन और गड़बड़ी भरी अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में चीन और सर्बिया को दूसरे विश्व युद्ध के बारे में सही ऐतिहासिक विचारों का प्रचार कर फासीवाद विरोधी युद्ध की उपलब्धियों की रक्षा करनी चाहिए। एक लौह दोस्त के नाते चीन सर्बिया द्वारा राष्ट्रीय हितों और सामाजिक स्थिरता की रक्षा करने का समर्थन करता है।
वुइक ने चीन को विजय दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। सर्बिया राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल का पूरा समर्थन करता है और दोनों पक्षों के व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
एएस/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


