विनोद बंसल ने भाग्यनगर में गौ भक्त पर हुए हमले की निंदा की, महागठबंधन पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (khabarwala24)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने हैदराबाद के भाग्यनगर में गौ भक्त पर हुए हमले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सोनू की पूज्य मां, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (khabarwala24)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने हैदराबाद के भाग्यनगर में गौ भक्त पर हुए हमले को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सोनू की पूज्य मां, जो वाल्मीकि समुदाय से हैं, ने कहा, “मेरा बेटा जिंदगी के लिए लड़ रहा है। मैं गौ रक्षा के लिए दस और बेटों की कुर्बानी देने को तैयार हूं। सरकार अपराधियों को गिरफ्तार करे।” उन्होंने कहा कि संपूर्ण गौ भक्त हिंदू समाज का ऐसी वीर माता को कोटिश: नमन्।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बुधवार को जब देश गोवर्धन पूजा कर रहा था तब गौ तस्कर इब्राहिम कुरैशी गौ भक्त सोनू (प्रशांत) को हमेशा के लिए शांत करने में जुटा था। इब्राहिम के साथ अन्य गौ भक्षकों ने गौ रक्षा के विश्वव्यापी संकल्प दिवस (गोवर्धन पूजा) पर षडयंत्र पूर्वक उसे गोलियों से भून दिया। हिंदुओं के प्रति उदासीन शासन और गौ तस्करों के प्रति हमदर्द प्रशासन ने अगर ऐसे जिहादी गौ हत्यारों पर ठीक से शिकंजा कसा होता तो हैदराबाद के भाग्यनगर में प्रशांत को आज अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझना नहीं पड़ता।

विनोद बंसल ने आगे कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथियों की हिम्मत तो देखिए, लगता है कि इनकी यह जिद है कि हिंदुओं का कोई पर्व जिहादी हमलों से वंचित न रह जाए। बड़ी बात यह भी है कि जब ये हिंसक भेड़िए गौरक्षों पर हमला करते हैं तो इंडिया गठबंधन में सन्नाटा पसर जाता है। यह चुप्पी उस समय और विस्मयकारी हो जाती है जब पीड़ित सोनू वाल्मीकि समुदाय का होने के बावजूद दलितों और पीडीए के कथित मसीहा मायावती, ममता, राहुल, टीपू और रजाकारों के वंशज ओवैसी समेत सबके मुंह में दही जम जाता है। किसी के मुंह से एक शब्द निंदा का भी नहीं निकल पाता।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हॉस्पिटल पहुंचकर प्रशांत की पूज्य मां व अन्य परिजनों से मिलकर पीड़ित का हालचाल जाना और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। विनोद बंसल ने कहा कि खैर, हमें विश्वास है कि भाग्यनगर पुलिस हमलावर जिहादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तो सुनिश्चित करेगी ही। साथ ही गौ भक्त हिंदू समाज भी गौ रक्षा के अपने संकल्प के प्रति और दृढ़ता के साथ खड़ा होगा। ऐसी घटनाओं से गौ रक्षक न डरने वाले हैं और न ही पीछे हटने वाले। संपूर्ण हिंदू समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News