वडोदरा, 15 सितंबर (khabarwala24)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में आयोजित आईईएलटीएस शहरी नवाचार एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन में अपनी संवेदनशीलता और बच्चों के प्रति प्रेम से सभी का दिल जीत लिया।
इस दौरान उन्होंने उर्मि स्कूल की दिव्यांग छात्रा गौरी शार्दुल को माइक्रोफोन देकर उसकी बातें बड़े ध्यान से सुनीं। इस छोटे से कार्य ने एक बार फिर उनकी सहजता और कुशलता को उजागर किया।
उर्मि स्कूल के दिव्यांग बच्चों को सम्मेलन में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी शार्दुल ने अपने हाथों से बनाया एक स्केच फ्रेम भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गौरी ने मंच पर सुगम्य भारत अभियान की तारीफ की और बताया कि इस अभियान ने दिव्यांगों के लिए जीवन को आसान बनाया है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें न केवल सुनीं, बल्कि उनके सुझावों को गंभीरता से लिया।
समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में गौरी ने मुख्यमंत्री से अपनी मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने मेरी बातों को ध्यान से सुना और मुझे विश्वास है कि वे मेरे सुझावों पर अमल करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि गौरी पढ़ाई में कंप्यूटर का उपयोग करती हैं और सामान्य छात्रों के साथ पढ़ने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। उनका सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना है। गौरी का मानना है कि यह पद उन्हें सम्मान और गरिमा दिलाएगा।
उर्मि स्कूल में 80 से अधिक दिव्यांग बच्चे पढ़ाई करते हैं और उन्हें विशेष शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान किया जाता है। गौरी जैसे बच्चों की प्रेरणा और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता इस बात का प्रतीक है कि समाज में बदलाव संभव है। इस आयोजन ने न केवल वडोदरा के लोगों को प्रभावित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि नेतृत्व और संवेदनशीलता का संगम समाज को नई दिशा दे सकता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


