अधीर रंजन चौधरी को ममता बनर्जी को उपदेश देने का कोई हक नहीं है : टीएमसी नेता कुणाल घोष

कोलकाता, 30 अगस्त (khabarwala24)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया है।कुणाल घोष ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा महुआ मोइत्रा पर की गई आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था।उन्होंने कहा, ये तो भाजपा की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कोलकाता, 30 अगस्त (khabarwala24)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया है।

कुणाल घोष ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा महुआ मोइत्रा पर की गई आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ये तो भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ओ दीदी, ओ दीदी कहकर अपमानित किया गया था, तब बंगाल की जनता ने उन्हें जवाब दे दिया था। आज फिर भाजपा नेता महुआ मोइत्रा पर निजी हमला करते हैं और बाद में पोस्ट हटा लेते हैं। यही भाजपा की संस्कृति बन गई है।

भाजपा का आरोप है कि टीएमसी एक तरफ बंगाल में एसआईआर के खिलाफ आवाज उठा रही है, लेकिन दूसरी तरफ चुनाव आयोग को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की सूची भी उसी टीएमसी ने ही दी है।

इस पर कुणाल घोष ने साफ कहा, चाहे वो एसआईआर हो या एनआरसी, तृणमूल कांग्रेस हमेशा से इसका विरोध करती आई है और आगे भी करेगी।

- Advertisement -

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया था कि अगर ममता बनर्जी एसआईआर के खिलाफ हैं, तो वे राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल क्यों नहीं हो रही हैं, जबकि राहुल खुद एसआईआर के विरोध में रैलियां कर रहे हैं।

इस पर कुणाल घोष ने तल्ख लहजे में कहा, अधीर रंजन चौधरी को ममता बनर्जी को उपदेश देने का कोई हक नहीं है। उनकी पार्टी (कांग्रेस) को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। ममता बनर्जी अपने तरीके से जनहित की लड़ाई लड़ती हैं। कांग्रेस को हमें सिखाने की जरूरत नहीं है।

–आईएनएस

वीकेयू/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News