बाघिन टी-4 ने चार शावकों को दिया जन्म

खबरवाला 24 न्यूज : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने चार शावकों को जन्म दिया है। पाटदेव नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में ‘सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन’ से जन्मे पांच शावकों के साथ हुआ था, जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने चार शावकों को जन्म दिया है।

पाटदेव नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में ‘सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन’ से जन्मे पांच शावकों के साथ हुआ था, जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है। पेंच बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने बताया कि पाटदेव बाघिन (टी-4) के चार नन्हे शावकों को सोमवार, नौ जनवरी को सफारी के दौरान पर्यटकों ने भी देखे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बाघिन ने पेंच के जंगल में पांचवी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने 2014 से 2020 के बीच अलग-अलग साल में कुल चार बार में 16 शावकों को जन्म दिया था। साल 2014 में बाघिन ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया था जिसमें दो नर शावकों की मौत हो गई थी। शेष सभी वयस्क होने तक बाघिन के साथ रहे।

उन्होंने कहा कि टी-4 बाघिन की उम्र वर्तमान में 12 साल है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सफारी कर रहे पर्यटकों के सामने से जैसे ही जंगल की कच्ची सड़क पार करती पाटदेव बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे करीब दो माह उम्र के नन्हे चार शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News