राजस्थान , 27 सितंबर (khabarwala24)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है।
पूरे देश में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान जारी है। इसमें प्रदेश, जिला, ब्लॉक और मंडल कमेटियां सक्रिय हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला किया और कहा कि आयोग का काम शिकायत मिलने पर जांच करना है, न कि बहस करना। जब वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है तो उस सवाल का जवाब भाजपा देती है। देश में इस समय अराजकता का माहौल है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने देश में बढ़ती हिंसा और जाति-धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने जोर दिया कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है ताकि सभी धर्म, जाति और भाषा के लोग एक साथ रहें। उनका उद्देश्य देश को एकजुट और मजबूत बनाना है।
गहलोत ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यक्रम में शांति और अहिंसा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि राजस्थान शायद देश का एकमात्र राज्य है, जहां शांति और अहिंसा विभाग बनाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लगभग हर ब्लॉक में 50 से 150 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जो अब गांधी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।
गहलोत ने यह भी बताया कि वे अपने दौरे के दौरान गांधी दर्शन समिति की बैठकें कर रहे हैं ताकि गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के कथन का जिक्र किया कि आने वाली पीढ़ी को विश्वास भी न हो कि गांधी जैसा व्यक्ति इस धरती पर था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


