तस्वीर हुई साफ, मुंबई में मेयर भाजपा का ही बनेगा: शुभा राऊल

नई दिल्ली,16 जनवरी (khabarwala24)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 23 से ज्यादा निगमों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मुंबई में भाजपा की लहर देखने को मिली है। यहां पर भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने वर्षों से बीएमसी में जमे ठाकरे राज को उखाड़ कर फेंक दिया है। मुंबई और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली,16 जनवरी (khabarwala24)। महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 23 से ज्यादा निगमों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मुंबई में भाजपा की लहर देखने को मिली है। यहां पर भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने वर्षों से बीएमसी में जमे ठाकरे राज को उखाड़ कर फेंक दिया है। मुंबई और महाराष्ट्र में महायुति को जनता से मिले समर्थन पर देशभर से बधाईयां मिल रही हैं।

महाराष्ट्र के निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को मिली शानदार जीत पर khabarwala24 ने कुछ नेताओं से बातचीत की।

- Advertisement -

मुंबई की पूर्व मेयर शुभा राऊल ने कहा कि इतिहास बनते हुए हम सभी देख रहे हैं। उत्सव का माहौल बना हुआ है। मुंबई में अब भाजपा का ही मेयर बनेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में पीएम मोदी की विचारधारा पर विजय मिली है। विकास के कार्यों को देखते हुए जनता ने वोट दिया है।

भाजपा नेता अनूप अग्रवाल ने कहा कि मैं धुले के लोगों को उनके जबरदस्त समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। विकास में उनके भरोसे को देखते हुए, उन्होंने हमें एक बड़ी जीत दिलाई है। 74 सीटों में से हमारे 50 उम्मीदवार जीते। कुछ उम्मीदवार बहुत कम अंतर से हारे, लेकिन मैं भारतीय। जनता पार्टी को सपोर्ट करने के लिए धुले के लोगों का बहुत आभारी हूं।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारी पार्टी की नीतियों और हमारे प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन की वजह से हमें जीत मिली है। सभी कार्यकर्ताओं और महायुति गठबंधन का धन्यवाद देती हूं। विकास के मॉडल को लेकर जनता के बीच में जाने वाले हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।

- Advertisement -

भाजपा नेता सुरेखा लुंगारे ने अमरावती नगर निगम के वार्ड नंबर 2 में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कहा, “आज मेरे लिए बहुत खास दिन है। मैं वार्ड के सभी वोटर्स, मेरे शुभचिंतकों, दोस्तों और उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरे लिए बिना थके काम किया।”

भाजपा नेता अजीत चव्हाण ने कहा, “देश के कोने-कोने से लोग मुंबई आते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हम मराठी हैं। हमने मुंबई के लिए लड़ाई लड़ी है। कोई भी मुंबई को अलग नहीं कर सकता। कोई भी किसी को मुंबई आने से नहीं रोक सकता। महाराष्ट्र के लोग बहुत मेहमाननवाज हैं।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News