‘वोट चोरी’ पर बोले सचिन पायलट, समय बदलेगा तब सबकी जवाबदेही तय होगी

टोंक, 31 अगस्त (khabarwala24)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए।सचिन पायलट ने कहा कि पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त की चयन कमेटी में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

टोंक, 31 अगस्त (khabarwala24)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

सचिन पायलट ने कहा कि पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त की चयन कमेटी में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस शामिल होते थे और ये पैनल तय करता था कि कौन भारत निर्वाचन आयोग का चैयरमैन बनेगा। चयन कमेटी में अचानक से बदलाव लाया गया और चीफ जस्टिस को हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि दो-एक के बहुमत के साथ वे जिसे चाहे सीईसी का चैयरमैन बना सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि चयन कमेटी से चीफ जस्टिस को हटाकर मंत्री को रखने की मांग और प्रस्ताव किसने रखा था?

- Advertisement -

उन्होंने वोट चोरी पर कहा कि बिहार के पटना में सोमवार को वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा निकाली है। पायलट ने कहा कि वोट चोरी का नारा जन-जन तक पहुंच गया है। निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की जरूरत है। सवाल निर्वाचन आयोग से पूछे जाते हैं तो जवाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं। समय बदलेगा तब सबकी जवाबदेही तय होगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर वोटर के नाम काटे जा रहे हैं। कांग्रेस जनता की लड़ाई मिलकर लड़ेगी। इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन एकजुट है।

चुनाव आयोग द्वारा 45 दिनों में सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के नियम को लेकर उन्होंने कहा कि डेटा इतना सस्ता है कि लाखों, करोड़ों गेगाबाइट का डेटा स्टोर कर सकते हैं तो किस कारण से आप पोलिंग बूथ की वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज डिलीट करना चाहते हो? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने सबके सामने कहा कि हमने 6 महीने अध्ययन करके यह डेटा एकत्रित किए। एक-एक मकान में 200-200 वोट बना रखे हैं, फर्जी वोट बने हुए हैं। हम निर्वाचन आयोग को सिर्फ इतना बोल रहे हैं कि आप जांच तो कीजिए, लेकिन बिना जांच के ही लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग उसकी जांच नहीं कर रहा, बल्कि हलफनामा मांग रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को जन समर्थन मिल रहा है। महागठबंधन के सभी लोग हमारे साथ हैं। टीएमसी भी इस यात्रा में शामिल होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के सभी नेता यात्रा में शामिल हुए। वोट का जो अधिकार है, वो प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जो हमारे पूर्वजों ने दिया है, उसको कोई छीनने का काम करेगा तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डीकेपी/

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News