जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक को पीटकर घायल किया

जमशेदपुर, 3 सितंबर (khabarwala24)। जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया।बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया।इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जमशेदपुर, 3 सितंबर (khabarwala24)। जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया।

- Advertisement -

इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण बटोर लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुकानदार को तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने लाखों रुपए के आभूषण लूटे और फरार हो गए। हाथापाई और लूटपाट के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस की टीम के साथ सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इसके पहले इसी जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 24 जून की रात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से डेढ़ करोड़ रुपए के सोने के आभूषण व नगदी लूटे थे। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

डेढ़ माह पहले झारखंड के बोकारो के चास मोड़ स्थित एक ज्वेलर्स के यहां अपराधियों ने सरेशाम डाका डाला था और करोड़ों रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिए थे। इस वारदात को बिहार के एक गिरोह ने अंजाम दिया था। दो दिन बाद वारदात में शामिल सभी अपराधियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया था।

एसएनसी/एबीएम

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News