राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सावरकर के पोते रंजीत, कहा- कांग्रेस प्रवक्ता उन्हीं के इशारे पर दे रहे बयान

मुंबई, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों अपने कोलंबिया दौरे के दौरान वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से सियासत गर्मा गई है। वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों अपने कोलंबिया दौरे के दौरान वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से सियासत गर्मा गई है। वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।

वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के इस बयान के लिए कोर्ट जाने वाला हूं। राहुल गांधी के कहने पर ही कांग्रेस प्रवक्ता इस तरह का बयान दे रहे हैं। मैं इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार मानता हूं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी के कहने पर वीर सावरकर पर आपत्तिजनक बयान दिया था।

- Advertisement -

दिल्ली के स्कूलों में आरएसएस और स्वतंत्र वीर सावरकर समेत तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के पाठ पढ़ाए जाने के फैसले पर रंजीत सावरकर ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्हें पहले ही इस प्रकार का फैसला ले लेना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी और लोग स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपना इतिहास पता होना चाहिए क्योंकि जिस देश के युवा अपने इतिहास को भूल जाते हैं, उस देश का भूगोल भी बिगड़ जाता है। स्कूलों में इस विषय को पढ़ाने का फैसला काफी पहले ही कर लेना चाहिए था। कोई बात नहीं, देर आए दुरुस्त आए।

आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि आरएसएस शुरू से ही देश के हित में काम कर रही है। देश में कोई भी आपदा आई हो, ये लोग बिना स्वार्थ के खड़े रहते हैं। ये लोग सौ साल से देश की सेवा कर रहे हैं। इस तरह का आज कोई संगठन देश में नहीं है। जब भी देश को आवश्यकता होगी, आरएसएस हमेशा खड़ा मिलेगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज आरएसएस के लोग विभिन्न संस्थाओं में काम कर रहे हैं। सौ साल से ये लोग लगातार काम करते रहे हैं, ये देश के लिए बड़ी बात है। इन्ही लोगों ने देश में राष्ट्र की भावना पैदा की हुई है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News