नई दिल्ली, 15 नवंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और अपने समय में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस का दिल जीता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं रागेश्वरी लूंबा, जो आज सोशल मीडिया पर ट्रामा और बीमारियों से बचने के लिए लोगों को थेरेपी के बारे में बताती हैं।
‘लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता’ गाने में चंकी पांडे के साथ क्यूट दिखने वाली एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता, भारतीय संगीतकार और गायक त्रिलोक सिंह लूंबा थे, जो नेशनल अवॉर्ड विनर रहे हैं। मधुर आवाज एक्ट्रेस को विरासत में मिली थी। बचपन से ही वे स्टेज पर गाना गाती थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, वे कई विज्ञापनों में भी दिखीं।
रागेश्वरी लूंबा को पहला ब्रेक साल 1993 में रिलीज फिल्म ‘आंखें’ से मिला। पहली ही फिल्म में वे अक्षय कुमार और चंकी पांडे के साथ नजर आईं। फिर रागेश्वरी साल 1994 में ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ और ‘दिल कितना नादान’ में नजर आईं। साल 2002 में वे ‘तुम जियो हजारों साल’ में दिखीं। उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भी दर्शकों को दीवाना बनाया।
22 साल की उम्र में उन्होंने पॉप एल्बम ‘दुनिया’ रिलीज किया, जो रातों-रात छा गया। इसके बाद वे 1997 में अपने एल्बम ‘वाई टू के’ में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बहुत सारे पॉप सॉन्ग रिलीज किए जो हिट भी रहे। इस लिस्ट में प्यार का रंग, रफ्तार, चाहत और कुड़ी ए पंजाब दी शामिल है।
रागेश्वरी लूंबा के साथ घटी एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया।
साल 1993 में उन्हें दुर्लभ बीमारी ‘बेल्स पाल्सी’ पता चला, जिससे उनका मुंह और गला दोनों बुरी तरीके से प्रभावित हुआ। डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था कि वे कभी गाना नहीं गा पाएंगी लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं और खुद को बीमारी से पूरी तरह आजाद किया। आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए दुर्लभ बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


