वायनाड में सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी पर प्रियंका ने जताई खुशी, बोलीं- सपना साकार होने जा रहा है

नई दिल्ली, 3 सितंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मनंतवडी मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वायनाड में एक मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने जा रहा है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 सितंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मनंतवडी मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वायनाड में एक मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने जा रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि आखिरकार, वायनाड में एक मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने जा रहा है। वायनाड के लाखों लोगों की प्रार्थना, राहुल गांधी के निरंतर प्रयास और इस मामले को शीघ्रता से निपटाने के हमारे सभी प्रयासों का फल मिला है।

- Advertisement -

कांग्रेस सांसद ने लिखा, हमारी गुहार सुनने और वायनाड के नागरिकों के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम उठाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का हार्दिक धन्यवाद। मुझे आशा है कि राज्य सरकार इस कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द चालू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

प्रियंका ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उन लोगों के विकास और प्रगति के साझा लक्ष्य की दिशा में काम करें, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी भाइयों और बहनों को बधाई, जो इस क्षण का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

21 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिली थीं। बाद में प्रियंका ने जानकारी दी कि उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात कर वायनाड में कुछ स्वास्थ्य परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया और उन्हें मनंतवडी में मेडिकल कॉलेज के अभाव में स्थानीय लोगों को हो रही गंभीर कठिनाइयों से अवगत कराया, जो अभी तक चालू नहीं हुआ है।

- Advertisement -

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जेपी नड्डा के सामने केरल के लिए एम्स की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी दोहराया। कांग्रेस सांसद ने एक पोस्ट में लिखा, उन्होंने (जेपी नड्डा) हमारी सभी मांगों को सुना और हमारे साथ खुलकर चर्चा की।

डीसीएच/

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News