PM MODI पीएम मोदी बोले, ‘जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं’, Rapid X’नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी

PM MODI Khabarwala 24 News Ghaziabad:देश की पहली रैपिड रेल (नमो भारत) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। 21 अक्टूबर से आम लोग इसमें यात्रा कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

PM MODI Khabarwala 24 News Ghaziabad:देश की पहली रैपिड रेल (नमो भारत) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। 21 अक्टूबर से आम लोग इसमें यात्रा कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मौके पर मैं फिर कहना चाहता हूं कि जिस योजना का शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। दिल्ली से मेरठ कॉरिडोर का हमने शिलान्यास किया है, इसका भी उद्घाटन हम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के लोगों को नवरात्रि पर मिले इस उपहार के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है, अद्भुत स्पीड भी है। ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। मेरे परिवारजनों मेरा हमेशा से मानना है कि भारत का विकास राज्यों के विकास से ही संभव है। अभी इस समय हमारे साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी जुड़े हैं। आज बेंगलुरु में मेट्रो की लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी भी अच्छी हुई है। अब बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, 21 वीं सदी का हमारा भारत आज हर सेक्टर में, हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में ये हिंदुस्तान छाया हुआ है। आज का भारत जी-20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण का, उत्सुकता का और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीतकर दिखाता है। उसमें मेरा उत्तर प्रदेश भी होता है।

आज भारत लड़ाकू विमान भी बना रहा

पीएम मोदी ने कहा, आज का भारत अपने दम पर 5 जी लॉन्च करता है और उसे देश के कोने कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन करता है. जब कोरोना संकट आया, तो भारत में बनी वैक्सीन ने दुनिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई। बड़ी बड़ी कंपनियां आज भारत में मोबाइल और टीवी लैपटॉप और कम्प्यूटर बनाने के लिए हिंदुस्तान आ रही हैं। आज भारत लड़ाकू विमान भी बना रहा है।

हवाई जहाज से भी कम आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज नमो भारत जो तैयार हुई है, वह भी मेड इन इंडिया है। यह भारत की अपनी ट्रेन है। एक और बात बताता हूं, हम हेलिकॉप्टर में यात्रा करते हैं, उसमें इतनी आवाज आती है, जैसे वह ट्रैक्टर हो। उससे भी ज्यादा आवाज आती है। आज मैंने देखा कि नमो ट्रेन में हवाई जहाज से भी कम आवाज है। कितनी सुखद ये यात्रा होगी। नमो भारत भविष्य के भारत की झलक है। इस बात का भी प्रमाण है कि देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो देश की तस्वीर बदल जाती है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बनेगा नमो भारत जैसा सिस्टम

पीएम मोदी ने कहा, ये तो शुरुआत है। आने वाले समय में देश के अन्य हिस्सों में भी नमो भारत जैसा सिस्टम बनेगा। इससे औद्योगिक विकास भी होगा और देश के नौजवान बेटे बेटियों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारतीय रेलवे के कायाकल्प होने का दशक है। आप देखना दोस्तो इन 10 सालों में पूरी रेलवे आपको बदली नजर आएगी। मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है, न ही मुझे मरते मरते चलने की आदत है। मैं युवा पीढ़ी को गारंटी देना चाहता हूं कि आप भारत की ट्रेनों को दुनिया में किसी से भी पीछे नहीं पाएंगे।

मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर तेजी से चल रहा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारतीय रेल दुनिया में नया मुकाम हासिल करेगी। आज नमो भारत शुरू हुई है, इससे पहले वंदे भारत के रूप में आधुनिक ट्रेनें मिली। अमृत भारत रेलवे योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम तेजी से हो रहा है। इस दशक के अंत तक भारतीय रेल के आधुनिकरण का प्रतीक बन जाएंगी। मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी तेजी से काम चल रहा है। यानी यातायात के अलग अलग माध्यमों को जोड़ा जा रहा है। नमो भारत में भी इसका ध्यान रखा गया है। दिल्ली के सराय काले खां, आनंद बिहार, गाजियाबाद और मेरठ के स्टेशनों पर कहीं रेल, कहीं मेट्रो और कहीं बस अड्डों को ये आपस में जोड़ती है। अब लोगों को चिंता नहीं करनी पड़ेगी कि रेल से उतरने के बाद वहां से घर या दफ्तर के लिए दूसरा साधन खोजना पड़ा। बदलते हुए भारत में ये बहुत जरूरी है कि सभी का जीवन सुधरे। लोग अच्छी हवा में सांस ले। कूड़े करकट के ढ़ेर हटें। पढ़ाई के लिए अच्छे साधन हों। इलाज के लिए अच्छी सुविधा हो। सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए हम जितना खर्च कर रहे हैं, उतना खर्च कभी नहीं हुआ। आज देशभर में 100 से ज्यादा वॉटर वे बन रहे हैं। सबसे बड़ा वॉटर वे गंगा नदी में बन रहा है। हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ने 3200 किलोमीटर की दूरी तय करके रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा, थल की बात करें, तो आधुनिक एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाने के लिए भारत सरकार खूब खर्च कर रही है। नमो भारत हो या मेट्रो इन पर भी लाखों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

चंद्रयान ने चंद्रमा पर फहरा दिया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कर्नाटक में बेंगलुरु हो, मैसूर हो मेट्रो वाले शहरों का विस्तार हो रहा है। आसमान में भी भारत ने उतने ही पंख फैलाए हैं। बीते 9 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हो चुकी है। बीते कुछ समय में हमारी एयरलाइंस भारत में 9 हजार से अधिक विमानों के ऑर्डर दे चुकी है। हम अंतरिक्ष में भी अपने कदम तेजी से बढ़ा रहे हैं। हाल ही में चंद्रयान ने चंद्रमा पर तिरंगा फहरा दिया। हमने 2040 तक का रोड मैप बना दिया है। कुछ ही समय में भारतीयों को लेकर हमारा गगनयान स्पेस में जाएगा। फिर हम अपना स्पेस सेंटर स्थापित करेंगे। वह दिन दूर नहीं जब हम चांद पर अपने यान को उतारेंगे।

नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही

 

पीएम मोदी ने कहा, प्रदूषण से निपटने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का जाल बिछाया जा रहा है। दिल्ली में 1300 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक बस चलाने की योजना है। इसी तरह बेंगलुरु में 1200 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाने के लिए भारत सरकार 500 करोड़ रुपये दे रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश हो या कर्नाटक हर शहर में पब्लिक और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले। आज जो भी भारत में निर्माण हो रहा है, उसमें नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ऑफिस जाने वालों को मेट्रो या नमो भारत जैसे स्ट्रक्चर बहुत मायने रखते हैं।

Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी Pm modi पीएम मोदी बोले, 'जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं', rapid x'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News