एशिया कप फाइनल में भारत के सामने पाकिस्तान घुटने टेकेगा: मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन

अलीगढ़, 28 सितंबर (khabarwala24)। एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि हम पहले भी पाकिस्तान को हरा चुके हैं, फाइनल मैच में भी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अलीगढ़, 28 सितंबर (khabarwala24)। एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि हम पहले भी पाकिस्तान को हरा चुके हैं, फाइनल मैच में भी हराएंगे।

मौलाना ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कड़ा बयान दिया है। उन्होंने मैच को ‘जंग का मैदान’ बताते हुए पाकिस्तान की हार की भविष्यवाणी की और हाल के पहलगाम हमले का जिक्र किया। khabarwala24 से बातचीत में मौलाना ने कहा कि देखिए, हम तो कहेंगे जंग का मैदान हो या खेल का मैदान, पाकिस्तान की हर बार हार भारत से होगी। पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता। पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया, बेकसूरों को मारा। पिछले मैच में उनके खिलाड़ी बेहूदा हरकत कर रहे थे। वे कभी इन करतूतों से नहीं जीत पाएंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी हर स्तर पर विपक्षी को मात देते हुए बार-बार जीत रहे हैं। हमारी दुआएं हमारे खिलाड़ियों के साथ में हैं। पाकिस्तान की हार होना लाजमी है, हमारे खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घुटने पर लाएंगे, यह होकर रहेगा।

मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है, जो उचित है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नारों का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने और समाज को बांटने की कोशिश का कोई औचित्य नहीं है। इस्लाम में गरीबों को उनके अधिकार दिलाने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात है, लेकिन धार्मिक नारों के जरिए समाज को विभाजित करना पूरी तरह गलत है।

मौलाना हुसैन ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर माफियाओं ने कब्जा कर लिया, लेकिन गरीबों के हक में कोई नारा नहीं उठाया गया। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन का कार्रवाई करना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News