मुंबई, 28 अगस्त (khabarwala24)। टीवी सीरियल इत्ती सी खुशी दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर के किरदार का नाम अन्विता दिवेकर है। सीरियल की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। अन्विता के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है और वो इसे बड़ी गंभीरता से निभाती भी है।
सीरियल में अभिनेता ऋषि सक्सेना भी संजय की भूमिका निभा रहे हैं। वो अन्विता के बचपन के दोस्त हैं और मन ही मन उन्हें पसंद करते हैं। इस सीरियल की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार अनुभव ऋषि सक्सेना ने शेयर किया है।
शूटिंग के दौरान सुंबुल ने उन्हें पंच जड़ा, जिसे ऋषि ने हल्के में लिया था, पर वो उन पर भारी पड़ गया। दरअसल, शॉट्स के बीच सुंबुल मस्ती के लिए पंच मारने की नकल कर रही थी, तो ऋषि ने उन्हें मजाक में उन पर एक ट्राई करने को कहा। पहले नहीं, पर दूसरी बार में सुंबुल ने उन्हें एक मुक्का जड़ दिया जो बहुत शक्तिशाली था।
उस पल को याद करते हुए ऋषि ने कहा, सच कहूं तो, वह काफी जोरदार मुक्का था, तभी सुंबुल ने खुलासा किया कि उसे बॉक्सिंग पसंद है। मुझे लगता है कि मैंने उसके पंच के प्रभाव को कम करके आंका था।
ऋषि ने ये भी कहा कि सेट पर वो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी ऊर्जावान और संतुलित रहती है। उसकी ये बात उन्हें प्रभावित करती है। किरदार में वो शांत और संयमित नजर आती है और रियल लाइफ में काफी शरारती और मजेदार।
ऋषि सक्सेना इस सीरियल में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। वो अन्विता को चाहता है और उसे पाने के लिए छोटी-मोटी कोशिश भी करता रहता है। दोनों के बीच रोमांस होने की संभावना है, इससे सीरियल में नया ट्विस्ट आ सकता है। दोनों को सीरियल में फैंस काफी पसंद करते हैं।
ऋषि ने ये भी बताया कि ऑफस्क्रीन भी सुंबुल और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। वो सेट पर एक दूसरे से मस्ती-मजाक करते रहते हैं।
इत्ती सी खुशी सीरियल सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
जेपी/केआर
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


