CLOSE

Noida सेप्टिक टैंक में गिरकर दो सगे भाइयों की मौत, पड़ोसी की हालत स्थिर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नोएडा, 3 नवंबर (khabarwala24)। नोएडा (Noida)के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चोटपुर कॉलोनी में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां घर के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय चंद्रभान और 26 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। दोनों भाई मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और फिलहाल चोटपुर कॉलोनी में स्वयं का घर खरीदकर रह रहे थे। दोनों खोड़ा क्षेत्र में कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते थे।

क्या है पूरा मामला (Noida)

घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब घर में बने सेप्टिक टैंक की पटिया अचानक टूट गई और चंद्रभान टैंक के अंदर गिर गया। बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई राजू बिना कुछ सोचे-समझे नीचे उतर गया, लेकिन सेप्टिक टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस और दम घुटने के कारण वह भी बाहर नहीं निकल पाया।

अचेत होकर गिर गए (Noida)

इस दौरान पड़ोसी हेमंत पुत्र प्रेम सिंह, जो कि मूलरूप से ग्राम फूटरी कलां, थाना अहमदगढ़, जनपद बुलंदशहर के निवासी हैं, दोनों भाइयों को बचाने के लिए नीचे उतरा, लेकिन दम घुटने के कारण वह नीचे नहीं जा सका और अचेत होकर गिर पड़ा।

- Advertisement -

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Noida)

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-63 की पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और कटर की मदद से फर्श काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, पड़ोसी हेमंत को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-