नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (khabarwala24)। दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को कांग्रेस और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल और यमुना को तालाब बताना देश के करोड़ों सनातनियों की आस्था पर चोट है।
भाजपा सांसद खंडेलवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और यमुना मैया को लेकर कहे गए इतने हल्के शब्दों को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह बयान देकर साबित कर दिया है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनको किसी मनोचिकित्सक से अपना इलाज कराना चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा कि सिर्फ अपनी राजनीति को सिद्ध करने के लिए देश के प्रधानमंत्री के लिए इतने हल्के शब्दों का प्रयोग करना साबित करता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कितने निम्न स्तर की राजनीति करते हैं। यही वजह है कि देश की जनता लगातार एक के बाद एक चुनाव में उनको सिरे से नकार रही है। आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस और बाकी दलों की यही स्थिति होने वाली है।
दरअसल, भाजपा सांसद की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने मुजफ्फरपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इससे पहले भाजपा सांसद ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा एमसीडी की सभी 12 सीटें जीतेगी। उन्होंने khabarwala24 से विशेष बातचीत में कहा कि पिछले सात-आठ महीनों में दिल्ली सरकार (केंद्र के नेतृत्व में) और एमसीडी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा दिल्ली की सभी 12 सीटें भारी बहुमत से जीतेगी।
खंडेलवाल ने आगे कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य विजय प्राप्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जनता तक पहुंच रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता भाजपा को भारी जनसमर्थन देगी, इसमें किसी प्रकार का किंतु-परंतु नहीं है।
तेजस्वी यादव के वक्फ कानून संबंधी बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा था कि या तो तेजस्वी यादव को कानून की जानकारी नहीं है, या फिर वे खुद को जरूरत से ज्यादा समझदार समझते हैं। भारतीय संसद द्वारा पारित कोई भी कानून देश का कानून होता है, और उसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। वक्फ कानून संसद द्वारा एक उचित प्रक्रिया के तहत पारित किया गया था, राष्ट्रपति ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, और अब यह देश का कानून है। तेजस्वी यादव किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या उनके पास संसद द्वारा पारित कानून को मानने से इनकार करने की शक्ति है?
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


