नवरात्रि के पावन पर्व पर जम्मू-कश्मीर में भक्ति का माहौल, उपराज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

श्रीनगर/लद्दाख, 22 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि का 9 दिवसीय उत्सव धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जगमगा रहा है। मंदिर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया है और देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।श्री माता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

श्रीनगर/लद्दाख, 22 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि का 9 दिवसीय उत्सव धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जगमगा रहा है। मंदिर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया है और देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तों को बधाई दी है। श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंदिर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “जय माता दी। पावन पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।”

- Advertisement -

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सबके जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का शुभाशीष दें। जय माता दी।”

नवरात्रों के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। khabarwala24 से बात करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि मां के दरबार में पहुंचकर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है। समूचे देशवासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनका कहना था कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुई आपदा को माता रानी ने अपने ऊपर लेकर उसके बड़े रूप को शांत किया है।

इस अवसर पर लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी नवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

उन्होंने लिखा, “मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस शक्ति स्वरूपा मां शैलपुत्री की वंदना को समर्पित है, जो साहस, धैर्य और स्थिरता का प्रतीक हैं। माता रानी से सभी के आरोग्य, धन-धान्य, समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना करता हूं। जय माता दी।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News