Mohammad Nawaz चाय के चक्कर में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज का बना मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi : Mohammad Nawaz पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इन दिनों काफी फजीहत हो रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। पाकिस्तान को पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 3 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mohammad Nawaz पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इन दिनों काफी फजीहत हो रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। पाकिस्तान को पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 3 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान टीम को काफी फजीहत झेलनी पड़ी है। कीवी टीम ने भी अपने घर में शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया है। सिर्फ आखिरी मैच में पाकिस्तान को जीत मिली।

मोहम्मद नवाज की चाय के चक्कर में छूटी बस (Mohammad Nawaz)

इन्हीं सबके बीच पाकिस्तान टीम के स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 मैच क्राइस्टचर्च में 21 जनवरी को खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच के बाद पाकिस्तान टीम थोड़ी देर के लिए स्टेडियम में रुकी और फिर बस में सवार होकर होटल के लिए निकल गई। मगर यहीं मोहम्मद नवाज से एक गलती हो गई। वो चाय बनाने और पीने में इतने मशगूल हो गए कि वो बस पकड़ना ही भूल गए।

- Advertisement -

नवाज का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Mohammad Nawaz)

फिर क्या था, टीम की बस निकल गई और मोहम्मद नवाज स्टेडियम में ही छूट गए। उन्हें यह जब तक पता चला, तब तक बस निकल गई थी। इसके बाद मोहम्मद नवाज ने अपने साथी खिलाड़ियों को फोन लगाकर बस को रुकवाया। इसके बाद कहीं जाकर मोहम्मद नवाज ने बस पकड़ी। जब बस के लिए नवाज परेशान हो रहे थे, तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया।

मोहम्मद नवाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अधिकारी को भी देखा जा सकता है जो नवाज को बस तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मोहम्मद नवाज का जमकर मजाक उड़ाया।

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News