तुष्टीकरण की राजनीति कर रही ममता बनर्जी, बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (khabarwala24)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिससे हिंदुओं का जीना मुश्किल हो गया है। हिंदू महिलाओं पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (khabarwala24)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिससे हिंदुओं का जीना मुश्किल हो गया है। हिंदू महिलाओं पर अत्याचार, सांसद-विधायक की पिटाई जैसी घटनाएं कैमरे में कैद हैं और देश-विदेश में देखी जा रही हैं।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम समुदाय को प्राथमिकता देकर हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना रही है। बंगाल की जनता इन नीतियों से त्रस्त है। ममता सरकार का तुष्टीकरण का खेल अब नहीं चलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और ममता सरकार का जाना तय है। इन नीतियों का खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

श्रीराज नायर ने आगे कहा कि मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि वो ममता सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों को खारिज करे और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व का समर्थन करे। बंगाल में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और जनता अब जागरूक है।

श्रीराज नायर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 24 साल के अपने नेतृत्व में देश को नई दिशा दी है। देश के हित में पीएम मोदी तमाम बड़े कदम उठा रहे हैं। हम उनके नेतृत्व की सराहना करते हैं। उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “यूपीए सरकार के दौरान तुष्टीकरण और ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव से हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची गई थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की राह पकड़ी।”

उन्होंने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे ऐतिहासिक कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में विकास की राजनीति है, मुंबई में नए एयरपोर्ट और मेट्रो का उद्घाटन इसी प्रगति का प्रमाण है। मोदी सरकार ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाकर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News