गाजियाबाद कचहरी में घुसा तेंदुआ, मची अफरा तफरी

खबरवाला 24 न्यूज गाजियाबाद: जनपद न्यायालय परिसर में तेंदुआ के घुसने से भगदड़ की स्थिति है। तेंदुआ के हमले में इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। तेंदुआ की सूचना मिलते ही लोग अपना काम काज छोड़कर खुद को कमरे में बंद कर बैठ गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज गाजियाबाद: जनपद न्यायालय परिसर में तेंदुआ के घुसने से भगदड़ की स्थिति है। तेंदुआ के हमले में इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। तेंदुआ की सूचना मिलते ही लोग अपना काम काज छोड़कर खुद को कमरे में बंद कर बैठ गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया है।

बुधवार की शाम को करीब चार बजे तेंदुआ अदालत परिसर में घुसा और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। तेंदुआ के हमले में एक जूता पालिश करने वाले, महिला, वकील समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल होने बताए जा रहे हैं। घायलों में पुलिसकर्मी भी बताये जा रहे हैं। तेंदुआ के हमले के बाद अदालत परिसर में भगदड़ की स्थिति मच गई और देखते ही देखते पूरा परिसर खाली हो गया। इतना ही नहीं अदालतों के दरवाजे एवं वकीलों के चेंबर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिये गये। घटना की जानकारी पुलिस एवं वन विभाग को दी गई है। इस घटना के कारण पूरे राजनगर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

खिड़कियों से झांक रहे लोग

अदालत परिसर में तेंदुआके आने से वहां अफरा तफरा की स्थिति बन गई। अदालतों के दरवाजों में बंद एवं वकीलों के चेंबर में लोग खिड़कियों से लोग झांक रहे हैं। जो लोग अपने अपने कामों से जिस कार्यालय में आए थे वह वहीं रूक गए। सभी उसके पकड़े जाने का इंतजार कर रहे थे। उनको डर था कि कहीं उन पर तेंदुआ हमला न कर दें।

वन विभाग की टीम को बुलाने के लिए चिल्लाए लोग

तेंदुआ के आने से कचहरी में फंसे लोग बस यहीं कह रहे थे कि जल्दी से वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाओ ताकि तेंदुआ को पकड़ा जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News