लद्दाख को जानबूझकर चढ़ाया गया हिंसा की भेंट : दामोदर अग्रवाल

जयपुर, 27 सितंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल ने लद्दाख की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लद्दाख को विभाजन के समय केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था और तब यह आश्वासन दिया गया था कि सामान्य स्थिति बहाल होने पर इसे राज्य का दर्जा दिया जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जयपुर, 27 सितंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद दामोदर अग्रवाल ने लद्दाख की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लद्दाख को विभाजन के समय केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था और तब यह आश्वासन दिया गया था कि सामान्य स्थिति बहाल होने पर इसे राज्य का दर्जा दिया जा सकता है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां राष्ट्रपति शासन के बाद हाल ही में विधानसभा चुनाव कराए गए, लेकिन लद्दाख के अमन-चैन को जानबूझकर हिंसा की भेंट चढ़ाया गया।

- Advertisement -

सांसद दामोदर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ नेतृत्व भले ही अपने आंदोलन को अहिंसक बताए, लेकिन असामाजिक तत्वों ने इसे हाईजैक कर लिया है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैली है।

आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण पर बोलते हुए अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस तक आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र ‘स्वदेशी’ है। प्रत्येक भारतीय को संकल्प लेना चाहिए कि वे केवल भारत में निर्मित वस्तुओं को ही खरीदेंगे, जिनमें भारतीय श्रमिकों का पसीना शामिल हो। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के अलावा कोई भी राजनीतिक दल किसी ठोस विचारधारा के आधार पर काम नहीं करता।

- Advertisement -

उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी और स्वार्थ की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में दागी नेताओं को दबाव में पार्टी से निकाला जाता है और फिर दबाव में ही उन्हें वापस भी शामिल कर लिया जाता है। यह खेल कांग्रेस की राजनीति में संरक्षण को दर्शाता है, जिसके कारण पार्टी में स्पष्ट रूप से दो फाड़ नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जो केवल भाजपा ही प्रदान कर सकती है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News