केकेआर के लिए खेला बांग्लादेशी क्रिकेटर तो भारतीय बर्दाश्त नहीं करेंगे : मनीष सहनी

जम्मू, 2 जनवरी (khabarwala24)। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर यूनिट के अध्यक्ष मनीष सहनी ने दावा किया है कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल में फिल्म स्टार शाहरुख खान की केकेआर टीम से खेलता है, तो हिंदुस्तानी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।khabarwala24 से बातचीत में मनीष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

जम्मू, 2 जनवरी (khabarwala24)। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर यूनिट के अध्यक्ष मनीष सहनी ने दावा किया है कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल में फिल्म स्टार शाहरुख खान की केकेआर टीम से खेलता है, तो हिंदुस्तानी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

khabarwala24 से बातचीत में मनीष सहनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में ही चार हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी गई और उन्हें जला भी दिया गया। यह शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी मांग लगातार यही रही है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों का आईपीएल और आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए। बीसीसीआई और केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का खेलना हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पाकिस्तान के पदचिन्हों पर चल रहा है। भारत के खिलाड़ी जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ खेलना पसंद नहीं करते हैं, वैसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ भी होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल में खेलता है तो प्रदर्शन करेंगे। शाहरुख खान को भी समझना चाहिए और बांग्लादेशी क्रिकेटर को मौका नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आतंकवादियों का कैंप खुल गया है। बांग्लादेश पाकिस्तान के रास्ते पर चल रहा है, भारत के लिए खतरे की घंटी है। भारत सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्र सरकार घुसपैठियों के मुद्दे पर सख्ती से ध्यान दे रही है। इस अभियान के तहत शिवसेना ने जम्मू में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को खदड़ने का संकल्प लिया है। उसी संकल्प के तहत मैं भारतीय हूं, मेरा भारत महान अभियान की शुरूआत जम्मू के इंदिरा चौक से की गई है। इस अभियान के तहत लोगों से पहचान पत्र मांगा जाएगा। रेहड़ी-पटरी वालों की दुकानों पर स्टीकर चिपकाया जाएगा। जो भी पहचान पत्र देने से मना करेंगे, पुलिस थाने को उनकी सूचना दी जाएगी। संदिग्ध लोगों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News