इंडिगो की उड़ानें सामान्य, 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले हफ्ते भारी उड़ान रुकावटों के बाद राहत भरी खबर दी है।कंपनी ने सोमवार को बताया कि आज वह अपने पूरे नेटवर्क पर 1800 से अधिक उड़ानें संचालित करेगी, जो रविवार के लगभग 1650 उड़ानों से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (khabarwala24)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले हफ्ते भारी उड़ान रुकावटों के बाद राहत भरी खबर दी है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि आज वह अपने पूरे नेटवर्क पर 1800 से अधिक उड़ानें संचालित करेगी, जो रविवार के लगभग 1650 उड़ानों से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि इंडिगो का संचालन अब लगभग पूरी तरह सामान्य हो चुका है और सभी शहर फिर से आपस में जुड़ गए हैं।

- Advertisement -

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपने संचालन को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया है। अब नई उड़ानें रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ रही। जो भी रद्दीकरण होने थे, वे कल ही कर दिए गए थे, ताकि यात्रियों को पहले से पता चल जाए और वे अपनी योजना बदल सकें। सबसे अच्छी बात यह है कि आज उड़ानों का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि कल यह 75 प्रतिशत से थोड़ा ही ऊपर था।

यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इंडिगो ने तेजी से काम किया है। अब तक 827 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिफंड यात्रियों के खाते में वापस किया जा चुका है और बाकी रिफंड 15 दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।

एक से सात दिसंबर के बीच हजारों यात्री अलग-अलग शहरों में फंसे थे। उनकी मदद के लिए कंपनी ने नौ हजार पांच सौ से ज्यादा होटल के कमरे बुक किए, दस हजार के करीब कैब और बसें मुहैया कराईं। चार हजार पांच सौ से ज्यादा गुम हुए बैग यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं और बचे हुए बैग अगले 36 घंटों में पहुंच जाएंगे। हर दिन औसतन दो लाख से ज्यादा यात्रियों को फोन, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए मदद दी गई।

- Advertisement -

इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर देख लें। अगर किसी को रिफंड चाहिए तो कस्टमर केयर से संपर्क करके ले सकते हैं।

कंपनी ने साफ किया कि उसकी सभी उड़ानें पायलटों के काम के घंटे और सुरक्षा के सभी नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए हो रही हैं। डीजीसीए के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News