नई दिल्ली, 28 अगस्त (khabarwala24)। बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है और भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को आहत किया। अब उनकी हताशा इतनी बढ़ गई है कि वे प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं। यह ऐसी शर्मनाक घटना है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है।
भाजपा ने आगे कहा कि अगर राहुल और तेजस्वी हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। बेहद शर्मनाक!
इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं।
बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
पीएसके
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


