‘हम’ में बगावत, जीतन राम मांझी की बहू के खिलाफ उनकी पार्टी की जिला पार्षद सदस्य लड़ेंगी चुनाव

गयाजी, 30 अगस्त (khabarwala24)। बिहार के गयाजी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) में बगावत का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हम पार्टी में अंदर ही अंदर आपसी कलह सुलझने के बजाय बढ़ती जा रही है।जहां हम के प्रदेश महासचिव नंदलाल मांझी को पार्टी से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गयाजी, 30 अगस्त (khabarwala24)। बिहार के गयाजी में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) में बगावत का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हम पार्टी में अंदर ही अंदर आपसी कलह सुलझने के बजाय बढ़ती जा रही है।

जहां हम के प्रदेश महासचिव नंदलाल मांझी को पार्टी से हटा दिया गया है, वहीं गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड की जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी हम की नेता हैं। इमामगंज विधानसभा से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी विधायक हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी ने इमामगंज से उम्मीदवारी की दावेदारी ठोक दी है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी भी दी है। जिला पार्षद सदस्य पार्वती देवी का कहना है कि अगर हम पार्टी इमामगंज से टिकट नहीं देगी तो वह दीपा मांझी के खिलाफ पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

- Advertisement -

इस संबंध में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि हम पार्टी की नेता होने की वजह से पार्वती देवी को लाभ मिला है और वह जिला परिषद की सदस्य बनी है। लोकतंत्र में सबकी इच्छा का सम्मान है। अगर कोई व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहता है तो वह किसी के विरोध में कहीं भी चुनाव लड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि सभी लोग हमारे साथ ही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी को विधायक पसंद नहीं है, किसी को पार्टी पसंद नहीं है तो यह स्वतंत्र विचार है। स्वतंत्र विचार में हमको कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।

डीकेपी/

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News