दिल्ली पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग से बड़ी सफलता, 3 मोबाइल जब्त, शातिर गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 2 फरवरी (khabarwala24)। दिल्ली पुलिस ने सतर्क पेट्रोलिंग से एक स्नैचर को छीने हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर पुलिस स्टेशन के तहत कई पेट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को अच्छे से ब्रीफ किया गया और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया, खासकर सुबह-सुबह, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पेट्रोलिंग का मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं है, बल्कि इलाके में सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखना भी है।

ऐसी ही एक पेट्रोलिंग के दौरान, 27 जनवरी को पीपी सिधिपुरा के कांस्टेबल प्रताप इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। रानी झांसी रोड, मॉडल बस्ती रेड लाइट के पास, उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल कार से टकरा गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचने लगी, तीनों बाइक सवार घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।

- Advertisement -

कांस्टेबल प्रताप ने तुरंत उनका पीछा किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों में से एक को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक की पहचान रितिक उर्फ कलवा, उम्र 22 साल, निवासी नबी करीम, पहाड़गंज, दिल्ली के रूप में हुई।

रितिक की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिससे उसके मोबाइल छीनने के मामलों में शामिल होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में रितिक ने बताया कि वह अपने साथियों वसीम और सलीम के साथ मिलकर लगभग 10–12 दिन पहले आनंद पर्वत इलाके से एक ग्रे रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चुराई थी। चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करके उन्होंने थाना मोती नगर और लाहौरी गेट के इलाकों में मोबाइल फोन छीनने की वारदातें की थीं। रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी फरार साथियों वसीम और सलीम को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

बरामद मोबाइल फोन इस प्रकार हैं: पहला, ओप्पो मोबाइल फोन, जो थाना मोती नगर के चोरी मामले से संबंधित है। दूसरा, आईटेल मोबाइल फोन, जो थाना लाहौरी गेट के छीनने के मामले से जुड़ा है। तीसरा, लावा मोबाइल फोन, जिसके संबंध में आरोपी कोई मालिकाना दस्तावेज पेश करने या संतोषजनक जवाब देने में असफल रहा।

- Advertisement -

पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने और बरामद मोबाइल फोन के सही मालिक का पता लगाने के लिए आगे जांच कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-