Khabarwala 24 News Hapur News :श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलिज हापुड़ में विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

आजादी के अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” व मेरी माटी मेरा देश” अभियान के छठवें दिन आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत विभाजन की विभीषिका के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी व समस्त शिक्षिकाओं/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात विद्यालय में भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम स्मृति दिवस, प्रधानमंत्री 14 अगस्त को किया गया ट्वीट, ऐतिहासिक पत्रकार सम्मेलन 4 जून 1947, विभाजन के लिए संकल्पबद्ध मुस्लिम लीग, हिंसा का प्रारंभ आदि का अवलोकन छात्राओं को कराया गया। तत्पश्चात विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री/फिल्म छात्राओं को दिखाई गई, इसके बाद स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के द्वारा अपने कक्षा कक्षों पेड़-पौधों इत्यादि की साफ-सफाई, सिंचाई की व्यवस्था की गई।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका शशि गौतम, आंचल सिंह, स्नेहा केसरवानी,पूजा गुप्ता, नीति शर्मा, अंकिता कुमारी, संतोष गर्ग, निशी शर्मा, गुलफशा, मोहिनी, वंदना, मुबस्सीरा, स्वेता, विशाखा उपस्थित रही।



