Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur: गुर्जर स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोशल मीडिया पर स्वर्गीय राजेश पायलट को अपशब्द बोलने पर भाजपा (आईटी) सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय पर कोई कार्रवाई न होने पर रोष व्याप्त किया गया। निर्णय लिया गया कि इस मामले में अब पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर गुर्जर स्वाभिमान मोर्चा महापंचायत करेगा।
जगवीर सिंह ने कहा कि कुछ वर्षो से गुर्जर समाज के स्वाभिमान पर हमला हो रहा है। पहले गुर्जर सम्राट मीहिर भोज और अब भाजपा आईटी सैल द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने 19 अगस्त को अमिल मालवीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला था और नगर पालिका में धरना देकर दो दिन के अंदर मॉफी मांगने की मांग की थी। लेकिन इन ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर गुर्जर स्वाभिमान मोर्चा महापंचायत करेगा। जिसमें समाज के लोगों को जोड़कर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
यह रहे मौजूद
बैठक में पवन हूण, राजेंद्र प्रधान, सरणजीत सिंह, हरीश हूण, रविंद्र चौधरी, नीरज गुर्जर, अजय, मोहित नागर, अमित नागर, कार्तिक प्रधान, संजीव गुर्जर, अंकित भड़ाना, सुमित प्रधान, सुमित मावी, प्रदीप बैंसला, बिजेंद्र भाटी, आजाद गुर्जर आदि मौजूद रहे।



