जीएसटी कम करने का फैसला स्वागत योग्य, इससे बना पाएंगे जनकल्याणकारी योजनाएं : नीरज कुमार

पटना, 4 सितंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीएसटी कम करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे आम लोगों को आर्थिक मोर्चे पर फायदा पहुंचेगा।नीरज कुमार ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 4 सितंबर (khabarwala24)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीएसटी कम करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे आम लोगों को आर्थिक मोर्चे पर फायदा पहुंचेगा।

नीरज कुमार ने कहा कि आज बिहार के हर घर में बिजली है। निश्चित तौर पर लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में जीएसटी दरों में की गई गिरावट आम लोगों के लिए आर्थिक सहूलियत का कारण बनेगी, जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं।

- Advertisement -

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के पहले चेयरमैन थे। बिहार को यह गौरव प्राप्त हुआ है, जिसका हम सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए। ऐसी स्थिति में जीएसटी की दर कम करना किसान और बिहार के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे बुनियादी विकास जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को फायदा पहुंचेगा।

जदयू नेता ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार के इस कदम से हम आम जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं भी बना पाएंगे। उन्होंने विलासता से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने का भी स्वागत किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी वस्तुओं का उपभोग कौन करता है? निसंदेह समाज का संभ्रांत वर्ग, ऐसी स्थिति में अगर विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ता है तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए।

उन्होंने बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की। नीरज कुमार ने कहा कि माता सीता की धरती पर पर प्रधानमंत्री के लिए की गई टिप्पणी से हमारा दिल पीड़ा से भर गया।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि यह दुख की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है, लेकिन इंडिया गठबंधन से जुड़े किसी भी नेता की तरफ से इसकी आलोचना नहीं की जाती। यह दुख की बात है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

एसएचके/वीसी

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News