मंत्री संतोष लाड से ‘धारवाड़ ध्वनि संगठन’ की मांग, ‘किसानों के लिए खोले जाएं खरीद केंद्र’

धारवाड़, 1 सितंबर (khabarwala24)। कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ बीआरटीएस कॉरिडोर और किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से मंत्री संतोष लाड ने सोमवार को सर्किट हाउस में धारवाड़ ध्वनि संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक की।धारवाड़ जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश से खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

धारवाड़, 1 सितंबर (khabarwala24)। कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ बीआरटीएस कॉरिडोर और किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से मंत्री संतोष लाड ने सोमवार को सर्किट हाउस में धारवाड़ ध्वनि संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक की।

धारवाड़ जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश से खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस पर संगठन ने मांग रखी कि सरकार तुरंत जिलेभर में मूंग, सोयाबीन और उड़द खरीद केंद्र खोले और मुआवजा राशि बिना देर किए जारी की जाए।

बैठक में संगठन ने अन्य कई मुद्दों को भी उठाया, जिनमें कुछ चुनिंदा स्थानों पर मिक्स्ड-ट्रैफिक की सुविधा, पैदल यात्रियों और हल्के वाहनों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग, बीआरटीएस जंक्शन पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था, सड़कों पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, नवलूर और उणकल के पास स्थित पुलों की मरम्मत, तथा हुबली रेलवे स्टेशन से सुबह की बस सेवाएं शुरू करना शामिल था।

इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री लाड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी सुविधाओं से जुड़ी प्रस्तावनाएं पहले से तैयार करें ताकि बजट, सरकारी मंजूरी और योजनाएं जल्द से जल्द लागू की जा सकें।

उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को वे स्वयं बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) मार्ग का निरीक्षण करेंगे और स्थल पर जाकर हकीकत जानेंगे।

इस बैठक में धारवाड़ के डिप्टी कमिश्नर दिव्यप्रभु, जिला पंचायत के सीईओ भुवनेश पाटिल, बीआरटीएस की एमडी सावित्री कड़ी, नगरसेवक डॉ. मूर मोरे, धारवाड़ ध्वनि के अध्यक्ष ईश्वर शिवल्ली, और संगठन के अन्य प्रमुख सदस्य दीपक चिंचोरे और गुरुराज हुन्शीमरद भी उपस्थित थे।

धारवाड़ ध्वनि संगठन की यह पहल जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की एक मजबूत कड़ी मानी जा रही है।

वीकेयू/केआर

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News