नई दिल्ली, 28 सितंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कर्यक्रम के 126वें एपिसोड को संबोधित किया। अपने संबोधन में बेटियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं। हम नारीशक्ति का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स तक और एजुकेशन से लेकर साइंस तक, आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए, देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। आज वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के दो अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा से भी बातचीत की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना के इन दो बहादुर अधिकारियों ने नाविक सागर परिक्रमा के दौरान साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया है। मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को इन दो बहादुर अधिकारियों से परिचित कराना चाहता हूं। एक का नाम लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और दूसरे का नाम लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा है।
खादी के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है। पिछले कुछ वर्षों में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। उन्होंने आगे कहा, “गर्व से कहें -ये स्वदेशी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और गांधी जी हमेशा स्वदेशी अपनाने पर जोर देते थे और खादी उनमें सबसे पहले थी। दुर्भाग्य से, आजादी के बाद खादी की लोकप्रियता कम होने लगी, लेकिन पिछले 11 सालों में देश में लोगों की खादी के प्रति रुचि काफी बढ़ी है। पिछले कुछ सालों में खादी की बिक्री में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। मैं आप सभी से 2 अक्टूबर को कोई खादी उत्पाद खरीदने की अपील करता हूं। गर्व से कहिए कि ये स्वदेशी हैं। इसे वोकल फॉर लोकल के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


