लखनऊ, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर योगी सरकार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
तनुज पुनिया ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार रही हो, वहां की कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर उन्हें जवाब देना चाहिए। दलितों और खासकर दलित महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हर रोज सामने आ रही हैं। यह साफ दर्शाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। मायावती ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ की, उससे साफ हो गया है कि वह उनके साथ खड़ी हैं।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बिहार में सरकारी नौकरी के वादे पर तनुज पुनिया ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “यह एक अच्छी बात है। बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अगर तेजस्वी यादव ने कोई घोषणा की है, तो वह सोच-समझकर की गई होगी। बिहार में परिवर्तन की लहर साफतौर पर देखने को मिल रही है।”
इस बीच, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भी मायावती की रैली और उनके बयानों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह महज संयोग है या भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कोई नया प्रयोग। एक तरफ दलित समाज से आने वाले देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना होती है, तो दूसरी तरफ रायबरेली में एक दलित युवक की मौत का मामला सामने आता है। इसके बावजूद मायावती भाजपा सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ रही हैं।”
उन्होंने मायावती के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलित समाज के हितों की रक्षा करने का दावा करने वाली बसपा अब खामोश क्यों है? कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में दलितों और वंचित वर्गों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और किसी भी अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि दलितों पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


