नई दिल्ली, 16 सितंबर (khabarwala24)। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। प्रदेश समिति के गठन का ऐलान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया है।
महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इस समिति में 39 नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, संजीव प्रसाद टोनी और राजेश कुमार राम शामिल हैं।
इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने इस समिति में जितेंद्र गुप्ता, शकील-उज-जमान अंसारी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अविजित, ब्रजेश कुमार पांडेय, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकास, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान, प्रभात कुमार सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, कुमार आशीष, जमोत्री ममता निषाद, शकील-उर-रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विश्वनाथ सर्राफ, डॉ. रमेश प्रसाद यादव और शशि रंजन को जगह दी है।
साथ ही, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फौजिया राणा, रामशंकर कुमार, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी को भी प्रदेश चुनाव समिति में शामिल किया गया है।
बिहार कांग्रेस ने समिति में शामिल किए गए नेताओं को बधाई दी। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिस्ट को साझा किया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दी है। नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को और मजबूत बनाएंगे।
बिहार कांग्रेस ने आगे कहा कि सभी सम्मानित साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


