नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सवाल उठाए जाने पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अजीब दुविधा का शिकार है।
khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति कर रहा है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमारी तीनों सेनाओं ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। फिर भी, कांग्रेस नेताओं को इसकी कोई चिंता नहीं है।
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जैसे-जैसे कांग्रेस डूब रही है, उसके नेता बिना तर्क या समझ के बयान दे रहे हैं, जो केवल राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश है।
‘सामना’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में जो सवाल पूछे गए हैं, उसको लेकर बोलते हुए खंडेलवाल ने कहा कि संघ ने 100 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। हमें गर्व है कि हम स्वयंसेवक हैं। संघ ने देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए अतुलनीय कार्य किया है। संघ को किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। जितना कार्य संघ कर रहा है, उतना कोई अन्य संगठन नहीं कर रहा।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के जेन-जी वाले बयान पर खंडेलवाल ने कहा कि वे जिस जेन-जी की बात करती हैं, वह उकसाऊ और भड़काऊ बयान देने तक सीमित है। जेन-जी ने देश की प्रगति में बड़ा योगदान दिया है। वे आविष्कार कर रहे हैं, अंतरिक्ष में जा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी और महबूबा मुफ्ती को जेन-जी का वह चेहरा नहीं दिखता, जो देश की प्रगति में योगदान दे रहा है। वे चाहते हैं कि देश में अशांति फैले।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है और यहां किसी को भी अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है।
नए जीएसटी स्लैब के प्रभाव पर खंडेलवाल ने कहा कि इस बार अनुमान है कि नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों तक 4 लाख 75 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होगा। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला, पीएम मोदी द्वारा जीएसटी में किए गए सुधार, जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। दूसरा, स्वदेशी अभियान को बढ़ावा मिला है। जब हम देश में बने उत्पाद खरीदते हैं, तो यह भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


