नई दिल्ली, 27 सितंबर (khabarwala24)। लद्दाख में बिगड़ते हालात और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं के साथ बार-बार विश्वासघात किया गया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “कांग्रेस लद्दाख में सरकार की शर्मनाक नाकामी और सोनम वांगचुक की सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है।”
उन्होंने कहा कि लद्दाख में पिछले एक साल से अशांति का माहौल है। वहां के लोग संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार न उनकी बात सुन रही है और न ही कोई संवाद कर रही है। इसके उलट, विरोध कर रहे लोगों को दमन और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने लद्दाख को छठी अनुसूची के अंतर्गत लाने का वादा किया था, लेकिन अब वह वादा भी भुला दिया गया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी लद्दाख में शांति चाहती है। दशकों तक हमने इस सीमावर्ती क्षेत्र में सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित की है। हमने लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों का समान रूप से सम्मान किया है।”
उन्होंने लद्दाख में हुई घटनाओं में चार निर्दोष युवकों की मौत और कई अन्य के घायल होने पर चिंता जताई और इन मामलों की न्यायिक जांच की मांग की है।
खड़गे ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के अंत में लिखा, “लद्दाख में लोकतांत्रिक संस्थाओं और लोकतंत्र को पुनर्जीवित और बहाल करने की आवश्यकता है।”
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लोकतंत्र का मजाक बताया।
उन्होंने कहा कि वे जलवायु परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे थे और उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग तथा ग्लेशियरों के पिघलने जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद की थी। सोनम वांगचुक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालने से लद्दाख की समस्याएं खत्म नहीं हो जाएंगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


