नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (khabarwala24)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने रविवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ को लेकर शुभकामनाएं दीं।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘खरना’ से छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है। यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में कल्याण का माध्यम बने।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन के अनुष्ठान खरना की सभी तपोनिष्ठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया आप सभी को सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे, यही प्रार्थना है। जय छठी मैया।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया अपनी असीम कृपा और आशीर्वाद आप सभी के जीवन में बनाए रखें। जय छठी मैया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की शुभकामनाएं। आज खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। समस्त छठ व्रतियों के इस कठिन तप को नमन करते हुए मेरी यही प्रार्थना है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोक आस्था के पुनीत पर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया एवं सूर्य नारायण की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


