Census Start Next Year अगले साल से शुरू होगी जनगणना, पूछेंगे ये 30 सवाल, तैयार रखें जवाब, एक साल चलेगी प्रक्रिया, भारत सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

Khabarwala 24 News New Delhi : Census Start Next Year भारत सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अगले साल से जनगणना शुरू होगी और यह प्रक्रिया एक साल में पूरी होगी। 2026 में ही इस जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। यह जनगणना बेहद अहम है क्योंकि इसके आधार पर ही लोकसभा और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Census Start Next Year भारत सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अगले साल से जनगणना शुरू होगी और यह प्रक्रिया एक साल में पूरी होगी। 2026 में ही इस जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। यह जनगणना बेहद अहम है क्योंकि इसके आधार पर ही लोकसभा और विधानसभा की सीटों का परिसीमन होगा। बीते 50 सालों से लोकसभा सीटों का परिमीमन रुका हुआ है।

जाति जनगणना को लेकर चुप्पी (Census Start Next Year)

2029 में सीटें बढ़ेंगी और महिला आरक्षण भी लागू होना है। फिलहाल जाति जनगणना को लेकर चुप्पी है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे में लोगों से उनके संप्रदाय के बारे में पूछा जाएगा। यह जनगणना 2021 में ही शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया। फिर लोकसभा चुनाव आए तो थोड़ी और देरी हो गई। अब इस पर सरकार ने आगे बढ़ने की कोशिश तेज कर दी है।

संप्रदाय के बारें भी पूछा जाएगा (Census Start Next Year)

माना जा रहा है कि इसके पीछे भी एक बड़ी तैयारी है कि संप्रदाय के आधार पर देश के लोगों की संख्या को जाना जाए। इससे तमाम योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी और राजनीतिक लिहाज से भी लोगों को लुभाने में फायदा होगा। यही वजह है कि संप्रदाय भी इस बार पूछा जाएगा। कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कई संप्रदाय हैं, जोकि राजनीति का बड़ा आधार हो सकता है। कुल 30 सवाल जनगणना में पूछे जाएंगे। इससे पहले 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे।

कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे (Census Start Next Year)

1. व्यक्ति का नाम

2. परिवार के मुखिया से संबंध

3. लिंग

3. जन्मतिथि और आयु

4. मौजूदा वैवाहिक स्थिति

5. शादी के वक्त उम्र

6. धर्म

7. संप्रदाय

8. अनुसूचित जाति या जनजाति

9. दिव्यांगता

10. मातृभाषा

11. अन्य कौन सी भाषाओं का ज्ञान

12. साक्षरता की स्थिति

13. मौजूदा शैक्षणिक स्थिति

14. उच्चतम शिक्षा

15. बीते साल का रोजगार

16. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी

17. रोजगार

18. उद्योग की प्रकृति, रोजगार एवं सेवाएं

19. वर्कर्स की क्लास

20. गैर-आर्थिक गतिविधि

21. कैसे रोजगार की चाह

22. काम पर जाने का माध्यम

(i) एक तरफ से दूरी

(ii) यात्रा का माध्यम

23. जन्म मूल स्थान पर ही हुआ या फिर कहीं और। दूसरे देश में हुआ हो तो उसका नाम।

24. मूल स्थान पर हैं या पलायन किया

(a) क्या भारत में ही पलायन किया

(b) किस समय पलायन किया

25. मूल स्थान से पलायन का कारण

26. कितनी संतान

(a) बेटे कितने

(b) बेटियां कितनी

27. जन्म लेने वाले कितने बच्चे जीवित

(a) बेटे कितने

(b) बेटियां कितनी

28. बीते एक साल में पैदा बच्चों की संख्या

29. पलायन के बाद कितने साल से नए स्थान पर

30. पलायन से पूर्व का मूल स्थान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News